लोहड़ी की रात को बरेजा गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में कार्यवाही करते हुए थाना शहर पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। वही सड़क हादसे में घायल हुई 6 महीने की बच्ची की इलाज के दौरान वीरवार को मौत हो गई जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी वेन्यू कार में तेज गति से आए और बरेजा कार को टक्कर मार दी जिसमें कार सवार दो महिला, दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए थे। थाना शहर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रामभवन के पास एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता मडिया गली निवासी अजय ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गाड़ी में घर लौट रहा था, तभी भाटिया नगर की ओर से आई एक ब्लैक वैन्यू कार ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार सभी पांच को चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु राजस्थान मेडिकल सेंटर भिजवाया गया। चिकित्सीय दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई गई। जांच के दौरान दुर्घटना में संलिप्त पाए गए दो आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों की पहचान जींद जिले के कालवन तथा धमतान साहिब निवासी अमित उर्फ मीत पुत्र रामपाल निवासी धमतान साहिब जिला जींद के रूप में हुई। उक्त संबंध में थाना शहर में धारा 281, 125(ए), 296 बीएनएस में मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।