फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नाके पर पकड़ा चोरी की बाइक का गिरोह, 8 बाइक बरामद

डीएसपी जय भगवान ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 7 मई को चंडीगढ़ मोड़ पर सीआईए टीम ने 6 से 10 बजे तक नाका लगाया था। नाके के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निर्मल सिंह, निवासी जींद बताया, लेकिन पहचान को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाइक के कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। कड़ी पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने यह बाइक जींद के कालवन गांव के लड़कों अजय और विक्रम से चार हजार रुपए के खरीदी थी। अब तक वह ऐसी 8 बाइक खरीद चुका है। जांच में सामने आया कि सभी बाइक चोरी की थीं। पुलिस ने कालवन निवासी अजय, विक्रम और जींद के नारायणगढ़ निवासी निर्मल समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए और एसएचओ सिटी की टीम ने सभी 8 मोटरसाइकिल बरामद कर लीं। ये बाइक टोहाना से चोरी की गई थीं। डीएसपी ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं। एक-डेढ़ साल पुरानी बाइकों में कोई भी चाबी लग जाती है, इसलिए ये ऐसी बाइक को निशाना बनाते थे, इन्होंने चाबियों का गुच्छा बना रखा था और आसानी से बाइक खोलकर ले जाते थे। चोरी करने के बाद एक बाइक को 4 हजार रुपये में बेचते थे, फिलहाल इनका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला है। रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि एसपी नीतिका खट्टर ने नशामुक्ति के लिए टीम बनाई है। डीएसपी ने अपील की कि नशा करने वाला युवा डरे नहीं। पुलिस काउंसलिंग करवा रही है और हरियाणा सरकार की तरफ से मुफ्त दवाइयां भी दिलवाई जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें