नागरिक अस्पताल के दंत विभाग में बुधवार सुबह उपचार लेने के लिए ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल पहुंचे। यहां पर वरिष्ठ कंसलटेंट डॉ.कुलदीप गौरी ने टीम के साथ प्रो.गणेशी लाल उपचार किया। करीब एक घंटे तक उपचार चला। इससे पहले टीम ने एक्सरे किया ओर उपचार शुरू किया। इस दौरान नागरिक अस्पताल के डॉ.गुंजन बंसल, डॉ.रासिद, डेंटल सर्जन डॉ.मदन लाल, सहायक अजय कुमार मौजूद रहे। वरिष्ठ कंसलटेंट डॉ.कुलदीप गौरी ने बताया कि पूर्व राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल के दांतों में दिक्कत थी। उपचार को लेकर अस्पताल में पहुंचे। पहले भी नागरिक अस्पताल में वह उपचार के लिए आते रहे। नागरिक अस्पताल के दंत विभाग में बेहतर सुविधाओं को लेकर भी पूर्व राज्यपाल ने प्रशंसा की। सहायक एसएमओ डॉ.गुंजन बंसल ने कहा कि अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में सभी सुविधाएं उपलब्ध है। यहां तक कि ऑपरेशन की सुविधा भी है। रोजाना डेंटल विभाग में 150 मरीजों की ओपीडी रहती है। अस्पताल में अब जल्द दूरबीन ऑपरेशन भी शुरू होने जा रहे है। इससे मरीजों को अग्रोहा मेडिकल जाने की जरूरत नहीं पडे़गी।