फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में मुख्य बाजारों में धुंध का असर

शाहिल शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 10:39 AM IST

पिछले कई दिनों से निकली धूप के बाद मंगलवार सुबह फिर धुंध देखने को मिली जिससे मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। मंगलवार सुबह से सड़क पर धुंध बढ़ती जा रही है जिसके चलते रास्तों पर बैठे लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग 148 बी पर हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों की गति पर भी असर देखने को मिल रहा है। धुंध से एक तरफ जहां वाहनों की गति धीमी हुई है। वहीं, वाहन चालक फॉग लाइट लगा कर वाहन चला रहे हैं। पिछले कई दिनों से शहर में समाजसेवी संस्थाओं द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर भी जागरूक किया जा रहा है। वाहन चालकों के अनुसार मंगलवार को धुंध के चलते जहां विजिबिलिटी प्रभावित हुई है। वहीं, ठंड भी बढ़ी है, जिसके चलते वाहन चालकों से यही अपील करेंगे कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाएं और वाहनों की गति को ठीक तरीके से रखें ताकि कोई हादसा न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें