शहर के मॉडल टाउन में रविवार देर शाम को मेमोरियल अस्पताल के बाहर ईंटें बरसाने व फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधक व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना का आरोप डॉक्टर ने एक युवक व उसके साथियों पर लगाया है। डॉक्टर ने अपना मकान खाली करवाया था। इसी रंजिश में हमला करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार माडल टाउन में गगन मेमोरियल के नाम से अस्पताल है। संचालक दलीप तंवर ने बताया कि उसके घर के पास उसका मकान है। उसने यह मकान किराये पर दे रखा था। लेकिन यहां पर जो युवक रह रहे थे उनका गलत व्यवहार था और नशा आदि करते थे। जिसकी शिकायत पुलिस व सीएम विंडो में दे रखी थी। रविवार को उसने पुलिस की सहायता से अपना मकान खाली करवाया लिया था। उसी रंजिश में इन युवकों ने रविवार शाम को उसके अस्पताल के बाहर ईंटें बरसाई है। आरोप है कि युवकों ने फायरिंग भी की जिससे मरीज बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस मौक पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।