वार्ड दस में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया प्रभारी सुदेश कटारिया ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पत्रकारों से बातचीत में कटारिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से पूरे प्रदेश में संविधान सम्मान समारोह किया जा रहा है जिसके तहत टोहाना में आए है। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को 1952 में चुनाव हराने का काम किया वही उन्हें भारत रत्न तक नहीं दिया जबकि भाजपा की सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न, उनके नाम पर म्यूजियम बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें उनकी यादों को संजोया जा रहा है जिसे देखने के लिए लाखों लोग जा रहे है। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता संविधान की कॉपी को हाथ में लेकर खिल्ली उड़ाकर अपमान कर रहे है जबकि संविधान कोई कागज का टुकड़ा नहीं देश की आस्था है जिस पर हमारा देश चल रहा है। कटारिया से जब मीडिया ने पूछा कि केंद्रीय मनोहर लाल जब सीएम थे तो टोहाना में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा करके गए थे लेकिन आज तक नींव पत्थर भी नहीं रखा गया है तो उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री ही बता सकते है, उन्हें उसके बारे जानकारी नहीं है। वही जिले में पिछले तीन दिन दो भ्रष्ट अधिकारियों के पकड़े जाने पर कहा कि सरकार की अच्छी पहल है जिसमें भ्रष्ट लोगों को पकड़ा जा रहा है, पहले की सरकारों में ऐसे लोगो को संरक्षण दिया जाता था। एक बात वे दावे के साथ कह सकते है कि आगे भी भ्रष्ट लोगों को बक्शा नहीं जाएगा।