फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: 20वें दिन भी जारी रही दमकल कर्मियों की हड़ताल

दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 20वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अब क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। फायरमैन चिरंजीलाल की अध्यक्षता में कर्मचारी धरने पर डटे हुए हैं। दमकल यूनियन के प्रधान जय भगवान सिंह ने बताया कि फायरमैन अनिल कुमार और चालक पवन कुमार सोमवार को 8 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने कहा किया कि जब तक मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन को अन्य विभागों का समर्थन भी मिलने लगा है। सफाई कर्मचारियों ने समर्थन देते हुए आंदोलन में भागीदारी की। रविंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, हैप्पी सिंह, रामबूल सिंह, सविता देवी और सविता कुमारी भी 8 घंटे के अनशन में शामिल हुए। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 20 दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे हैं लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश सरकार की तरफ से अब तक उनकी मांगों के समर्थन में आश्वासन नहीं मिला। धरना कर रहे कर्मियों को कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भूख हड़ताल के बाद भी उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें