होली के त्योहार में एक दिन शेष है। रंगों के त्योहार होली को लेकर अब बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। बाजार में जगह-जगह हर्बल गुलाल और पिचकारी की दुकानें लग चुकी है। ऐसे में बाजार में बढ़ती भीड़ को देखकर व्यापारियों के चेहरे पर भी रौनक है। व्यापारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसको लेकर फतेहाबाद की थाना रोड, हंस मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, चार मरला कॉलोनी और पुराने बस अड्डें के बाहर आदि स्थानों व होली पर्व की सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही है। इससे दुकानदार पिछले साल की तुलना में अधिक मुनाफा होने की उम्मीद जताई रही है। इस बार बाजार में हर्बल पैकेट वाले कलर की मांग सबसे अधिक है। साथ ही इस बार फॉम वाले कलर भी मांग है। बच्चों की मनभावन पिचकारियां खूब बिक रही हैं। मोटू-पतलू, डोरीमोन, स्पाइडर मैन के टैंकर की खूब बिक्री हो रही है। बाजार में सड़कों के किनारे रंग-पिचकारी की दुकानों पर भी खरीदने के लिए लोग उत्साहित हैं। रंग-गुलाल, पिचकारी, मिठाई, गिफ्ट पैक और कपड़ों की बिक्री खूब है।