फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद उपायुक्त ने किया सिविल अस्पताल के नवनिर्मित बिल्डिंग का निरीक्षण

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने शुक्रवार को सेक्टर 10 में बन रही सिविल अस्पताल के नवनिर्मित बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में प्रस्तावित ओपीडी ब्लॉक, आईपीडी ब्लॉक, रेजिडेंशियल क्वार्टर, सीएमओ, डिप्टी सीएमओ व पीएमओ कार्यालय का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इससे पहले उपायुक्त ने स्थानीय नागरिक अस्पताल में चल रहे नवीनीकरण कार्यों का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को गुणावतापूर्वक निर्धारित समयावधि में जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीज और जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आने दे। इस दौरान उन्होंने पूरे नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड एक्स-रे रूम, ओपीडी रूम, लेबर रूम, महिला वार्ड इत्यादि का निरीक्षण किया और कार्य का अवलोकन भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें