फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नशा तस्करों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो: भवानी सिंह

क्षेत्र में बढ़ रहे चिट्टे के प्रकोप और मेडिकल नशे के खिलाफ जैन समाधि में एक महापंचायत का आयोजन महाशक्ति ट्रस्ट के संयोजक भवानी सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें डीएसपी नर सिंह,एसएचओ पुष्पा सिहाग समाजसेवी परवीन गर्ग, सर्वसमाज सभा के प्रधान सतपाल जिंदल,पंजाबी सभा प्रधान सतीश हांडा,नगरपालिका प्रधान प्रतिनिधि कालू खन्ना, हरबंस खन्ना, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान देवेंद्र ग्रोवर, पारस सिंगला, गौरव शर्मा गुरुचरण खोखर, व्यापार मंडल अध्यक्ष रूप गर्ग सहित अन्यों ने शिरकत की।मंच संचालन नैब सिंह मंडेर ने किया । समाज सेवी प्रवीण गर्ग ने कहा कि रतिया क्षेत्र में जिस तरह से नशे का प्रकोप दिनों दिन बढ़ रहा है उसको लेकर रतिया क्षेत्रवासी और सभी सामाजिक संगठन एक हो जाएं तो नशे रूपी दानव को खत्म किया जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजन कर रहे ट्रस्ट के संयोजक भवानी सिंह ने कहा कि शहर के लोग नशे को लेकर एक कमेटी का गठन करें जो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर कानून में बदलाव करने की बात कह कर नशा तस्करों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा करवाने की मांग करें और क्षेत्र के वकीलों से भी निवेदन करूंगा कि वह नशा तस्करों की जमानत न करवाए भवानी सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जो मेडिकल नशा बिक रहा है। उसमें कारवाई करने को लेकर ड्रग विभाग पूरी तरह लापरवाह है जिसकी शिकायत भी मुख्यमंत्री से मिलकर की जाएगी । वही सर्व समाज सभा के अध्यक्ष सतपाल जिंदल ने कहा कि नशे के खिलाफ महापंचायत जो भी फैसला लेगी उसमें सहयोग करेंगे शहर थाना प्रभारी का संबोधन बना चर्चा का विषय: नशे के खिलाफ हो रही महापंचायत में शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने लोगों को संबोधित करते हुए नशा तस्करों को चेतावनी दी वह कही जाकर मर्ज़ी नशा बेचे लेकिन रतिया में वह नशे का कारोबार नहीं करने देगी तथा सख्त कार्रवाई करेगी इसलिए नशा तस्कर रतिया शहर छोड़ दे थाना प्रभारी के कहीं और जाकर नशा बेचने के संबोधन की महापंचायत में काफी देर तक चर्चा होती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें