टोहाना के विधायक एवं पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि जननायक जनता पार्टी अब जननायक से खलनायक बन गई है। लोगों की कसौटी पर जजपा खरी नहीं उतर पाई है। अपने विधायकों से बिना विचार विमर्श किए दुष्यंत चौटाला फैसले ले लेते हैं जबकि पार्टी में सभी विधायकों का बराबर हक है। जिस समय भाजपा से समर्थन वापस लिया गया, उस समय भी विधायकों को कोई जानकारी नहीं दी गई। विधायकों की सलाह से ही काम करना चाहिए। मुझे नोटिस जारी किया गया है। जजपा के सभी साथी विधायकों से सलाह मशविरा करके नोटिस का जवाब दूंगा।