रतिया क्षेत्र के गांव शेरगढ़ ढाणी में एक महिला की नुकीले हथियारों के वार से हत्या करने का मामला सामने आया है महिला का शव सोमवार सुबह घर के बाहर पड़ी ईंटो के आसपास खून से लथपथ पड़ा मिला। वहीं मृतक महिला के भाई मक्खन ने अपने जीजा पर ही हत्या करने के आरोप लगाए हैं। मक्खन सिंह ने बताया कि सुबह सवा 6 बजे पैसे से ड्राइवर उसके जीजा बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिकर सिंह ने फोन करके बताया कि वह गुरुग्राम है और उसकी पत्नी रानी कि किसी ने हत्या कर घर के बाहर फेंक दिया है।