फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में भाजपा नेता सुभाष बराला बोले, भोले-भाले किसानों की आड़ में कांग्रेस अपना रही ओछे हथकंंडे

जाखल में शुक्रवार रात को भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के किसान संगठन द्वारा विरोध करने पर सुभाष बराला ने शनिवार को गांव कमालवाला में प्रेस वार्ता की। इस दौरान सुभाष बराला ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना, धरना प्रदर्शन करना व आपसी संवाद से अपनी मांगों को पूरा करवाना सभी का अधिकार है, लेकिन दंगे करके किसी को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। किसान भोले-भाले हैं, उनकी आड़ लेकर कुछ लोग षड्यंत्र रचने का काम करते हैं। ऐसी ताकतें पहले भी एक्सपोज हुई हैं, भविष्य में भी होंगी। ऐसा वातावरण कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग बना रहे हैं। प्रशासन व चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें