इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला वीरवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। गांव जांडवाला बागड़ में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि आप लोगों को वनवास काटते हुए 20 साल हो गए। 20 वर्षों में कांग्रेस का राज सिर्फ रोहतक तक सीमित रहा। भाजपा के दस साल में भ्रष्टाचार रहा, कानून व्यवस्था ठप हो गई।