फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना तीसरे दिन भी जारी

अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं सहायिकाओं का लघु सचिवालय के बाहर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को यूनियन की जिला प्रधान सुनीता झलनियां की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन हुआ, जबकि संचालन माया पूनिया ने किया। धरने के दौरान सुनीता झलनियां ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिए गए मोबाइल फोन की क्वालिटी बेहद खराब है। उन्होंने बताया कि 3GB रैम वाले ये फोन पोषण ट्रैकर ऐप के लगातार अपडेट हो रहे वर्जन को ठीक से सपोर्ट नहीं कर पा रहे। इससे वर्कर्स को डेटा भरने में कठिनाई हो रही है। यूनियन ने मांग की है कि वर्कर्स को बेहतर क्वालिटी के मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे सुचारू रूप से काम कर सकें। धरने को समर्थन देने पहुंचे सीटू नेता बेगराज, ओमप्रकाश अनेजा और जगीर सिंह ने भी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस अवसर पर राजकला, पुष्पा, दीपिका, ममतेश, मोनिका, किरण, संगीता समेत कई आंगनबाड़ी वर्कर्स मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें