फतेहाबाद के बीडीपीओ कार्यालय में बुधवार को जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी गैर-हाजिर मिले तो कुछ जनता की शिकायतों के प्रति गम्भीर नहीं दिखे। इस मौके पर उपस्थित बीडीपीओ अनिल कुमार के जरिय जिला परिषद चेयरपर्सन ने असन्तुष्टि जताई और भविष्य में इन सब लापरवाही के लिए चेतावनी जारी की। चेयरपर्सन ने कहा कि जनता जनप्रतिनिधियों तक अपनी शिकायत लेकर आती है तो ये अफसरों व कमर्चारियों की कमी है। कार्यालयों में ऐसी व्यवस्था हो कि जनप्रतिनिधियों तक जनता की शिकायतें तभी पहुंचें जब वह अधिकारी या कर्मचारी के दायरे से बाहर विभागीय तौर पर या सरकार स्तर पर चर्चा का विषय हो। आमजन से जुड़ी शिकायतों के समाधान को अधिकारी और कर्मचारी प्राथमिकता दें ताकि जनता परेशान न हो। इस दौरान चेयरपर्सन ने कार्यालय के हाजिर रजिस्टर और रिकॉर्ड की चेकिंग की और लापरवाही पर चेतावनी जारी की।