फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

गेहूं खरीद प्रक्रिया में लागू किए गए नए नियमों के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा (हरियाणा) के आह्वान पर सोमवार को रतिया में किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन मार्केट कमेटी सचिव को सौंपा गया, जिसमें हालिया तकनीकी बदलावों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई।भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहा) के जिला प्रधान निर्भय रतिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा गेहूं बेचने के लिए बायोमैट्रिक सत्यापन और ट्रैक्टर की नंबर प्लेट सहित फोटो पोर्टल पर अपलोड करने की शर्त पूरी तरह अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि पीक सीजन में जब किसान को जल्द से जल्द फसल बेचनी होती है, तब पोर्टल बार-बार हैंग हो जाता है या एरर दिखाने लगता है। इन तकनीकी बाधाओं के कारण किसान मंडियों में घंटों और दिनों तक इंतजार करने को मजबूर हैं प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हाजिरी और ट्रैक्टर की फोटो अपलोड करने के नियम को तुरंत बंद किया जाए।सरकार सभी किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की ठोस गारंटी दे। पोर्टल की तकनीकी खामियों को दूर कर खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।किसान नेताओं ने सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो किसान अपने आंदोलन को और तेज करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।इस प्रदर्शन में तेजिंदर सिंह थिंद (जम्हूरी किसान सभा)राजेंद्र बट्टू (जिला प्रधान, किसान सभा),कर्मा सिंह, गुरसेवक सिंह, रिशपाल सिंह, शेर सिंह और गगन भुल्लर सहित अन्य किसान मौजूद थे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें