फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बजरंग मॉडल स्कूल में विज्ञान, गणित व सामाजिक विषयों पर लगाई गई प्रदर्शनी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 04:56 PM IST

बजरंग मॉडल स्कूल में विज्ञान, गणित और सामाजिक विषयों पर आधारित विशाल मॉडल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर सुबह से ही बच्चों के जोश, मॉडलों की रचनात्मकता और दर्शकों की उत्सुकता से गुलजार रहे। कार्यक्रम में टोहाना सीनियर सिटीजन परिषद टोहाना के वरिष्ठ नागरिक वीरेंद्र सैनी संरक्षक , प्रधान गोपाल दत्त शर्मा, सचिव रामकुमार भाकर, वाई.पी .गर्ग, डॉ. आई. डी. शर्मा, खजान चंद और एल. डी. बंसल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी विज्ञान और शिक्षा में तेजी से आगे बढ़ रही है और ऐसे कार्यक्रम उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भी छात्रों को ऐसा मंच देने के लिए बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें