फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में सेक्टर 3 में कोठियों के आगे अतिक्रमण, RWA ने अधिकारियों को एक घंटे तक घूमाकर कमियां गिनवाई

फतेहाबाद एचएसवीपी के सेक्टर तीन में शुक्रवार को कोठियों के आगे किए गए अवैध निर्माण को तोडऩे के लिए संपदा अधिकारी हिसार से टीम जेसीबी लेकर पहुंची। टीम के आने की पहले सूचना मिलते ही आरडब्ल्यूए के सदस्य कम्युनिटी सेंटर में एकत्रित हो गए और टीम को अतिक्रमण हटाने की शुरूआत नहीं करने दी। आरडब्ल्यूए सदस्यों ने अधिकारियों का घेराव करके कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंच गई है लेकिन पहले कभी सुध नहीं ली गई है। यहां पर समस्याओं से जूझ रहे है। किसी को कोई नोटिस भी नहीं दिया गया है इसलिए 15 दिन का समय दिया जाए। कई कोठी मालिकों ने खुद ही तोडऩे शुरू भी कर दिए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें