टोहाना के रेलवे रोड स्थित विश्नोई मंदिर के सामने बिश्नोई मंदिर सभा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की 14वी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधान बलदेव सिंह लोहमरोड ने किया। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री की मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया गया। प्रधान बलदेव सिंह ने कहा कि आजकल के युवा नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेकर राजनीति में आगे बढ़ना चाहिए ताकि समाज व देश का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सर्व समाज को साथ लेकर प्रदेश में विकास कार्य करवाए जिसके चलते आज प्रदेश की जनता उन्हें आज नमन करती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को भी पूर्व सीएम के जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान बलदेव सिंह, सचिव मनोज कुमार, रामेश्वलाल, मनोहर लाल, मनोज हनुमान सिंह, सुभाष, राजेंद्र, रामकुमार, कुलदीप खिलेरी, पिरथी, बलबीर सिंह, दलीप, पवन ज्यानी, रूड सिंह, संदीप ठरवा, दलीप, करनी, मंगत राम उपस्थित रहे।