फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बुजुर्ग दंपत्ति को बेटे व बहू ने डंडो से पीटा, अस्पताल में दाखिल

गांव बड़ोपल में बुधवार शाम को बुजुर्ग दंपत्ति को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने ही बेटे और बहू पर जमीन को लेकर विवाद में मारपीट करने के आरोप लगाए है। घायलों का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला बिमला ने बताया कि बुधवार शाम को रिश्तेदार घर पर आ रहे थे, जिन्हें बेटे और बहू ने आने से रोका। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और इसके बाद आरोपी बेटे और बहू ने पति दलीप को डंडो से बुरी तरह से पीटा, जिससे पैरों पर गंभीर चोट आई है। जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और पहले भी झगड़े हो चुके है। मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है। घायल बिमला ने कहा कि प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें