फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी

पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने समारोह के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश के महान वीर शहीदों को नमन किया। ध्वजारोहण के उपरांत शिक्षा मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और अनुशासित ढंग से निकली शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक टीमों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। देशप्रेम के गीतों और सांस्कृतिक नृत्यों ने पूरे पुलिस लाइन परिसर के माहौल को जोश और राष्ट्रभक्ति के उत्साह से भर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें