फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में डॉ भारत भूषण बोले- युवा अच्छे दोस्तों का चयन करे

गांव सरवरपुर में हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशाखोरी एवम् तस्करी विरोधी दिवस मनाया गया। प्रोग्राम की अध्यक्षता सरपंच अनुप द्वारा की गई। लोगों को नशे से बचाव के लिए फतेहाबाद में कई जगह समाजसेवी कृष्ण अलीका की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूक किया गया। गांव सरवरपुर में भी नुक्कड़ नाटक के बाद नशे के खिलाफ काम कर रहे समाजसेवी लोगों को भी सम्मानित किया गया। डॉ भारत भूषण ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि युवाओं को कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कम उम्र से ही उन्हें मोबाइल दे दिया जाता है। इससे कई बच्चे तो अपने पढ़ाई पर ध्यान देते हैं तो कुछ गलत आदतों में पड़ जाते हैं। आज ज्यादातर घरों में मां-बाप दोनों वर्किंग होते हैं। ऐसे में वे बच्चों पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं। बच्चों को सही राह दिखाने में मां-बाप का अहम रोल होता है।हालांकि आज कई बच्चे और युवा ड्रग्स की लत का शिकार हो रहे हैं। शुरू में तो ये मौज-मस्ती के लिए होता है, लेकिन धीरे-धीरे ये आदत हेल्थ, सोच और जिंदगी पर कब्जा कर लेती है। इससे उनका करियर तो बर्बाद होता ही है, साथ ही हेल्थ पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। डॉ अंकू अलिसा ने कहा कि यही वजह है कि हर साल 26 जून को अंतरास्ट्रीय नशा खोरी एवम् तस्करी विरोधी दिवस मनाया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके। डॉ नरेश ने कहा कि युवाओं को नशे से बचना है तो उन्हें अच्छे दोस्तों का चयन करना होगा और अपने आस पास अगर कोई युवा नशा करता है तो उसे नशा छोड़ने में मदद करे उसे जागरूक करे कि वह नशा मुक्ति से अपना पूरा इलाज ले इस मौके पर नेको की पूरी टिम, कृष्ण अलीका की टिम ,समस्त ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें