फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में कांग्रेस पंचायती राज संगठन की जिलास्तरीय बैठक आयोजित

राजीव गांधी पंचायती राज की जिला फतेहाबाद कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल ने विशेष रूप से भाग लिया। संगठन के प्रदेश सचिव रमेश डांगरा ने सभी का स्वागत किया जबकि मंच संचालन राजबीर ने किया। रमेश ने बताया कि बैठक जमालपुर रोड स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में हुई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष व फतेहाबाद जोनल प्रभारी सज्जन कुमार गेबीपुर, राष्ट्रीय संयोजक राजेश श्योकंद, जींद प्रभारी जितेंद्र व सोशल एक्टिविस्ट्स युद्धवीर सिंह, नरेश पहलवान भाग लिया। रमेश डांगरा ने कहा कि कांग्रेस भले ही दस साल से सत्ता में नहीं है लेकिन उनका संगठन गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग की लड़ाई मजबूती से लड़ने का कार्य कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर वे कार्यकताओं के बीच जाकर बैठक ले रहे है और कार्यकर्ताओं को मौजूदा सरकार की नीतियों बारे अवगत करवा रहे है किस तरह आमजन त्रस्त हुआ पड़ा है। अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार के समय में सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति अध्यक्ष से लेकर हर जन प्रतिनिधि सड़कों पर था जिसके दौरान उन पर लाठियां भी बरसाई गई। उन्होंने कहा कि उनके संगठन द्वारा लगातार आमजन के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों बारे अवगत करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें