फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी शत्रु जीत कपूर बोले- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक्टिव हुए थे पाकिस्तानी जासूस

लघु सचिवालय में शनिवार को डीजीपी शत्रु जीत कपूर के द्वारा पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली गई। इस दौरान उन्होंने नशे से निपटने के लिए अहम दिशा निर्देश जारी किए। मीडिया से बातचीत करते हुए शत्रु जीत कपूर ने कहा कि नशे से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से सजग है। मेडिकल स्टोर संचालकों को भी यह हिदायत दे दी गई है कि जिन दवाइयां का इस्तेमाल नशे में होता है उन्हें बेचते समय पूरी सावधानी बरती जाए। डीजीपी ने कहा कि आज उनके द्वारा सभी पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं कि सूखे नशे पर भी लगाम लगाई जाए। हरियाणा में लगातार मिल रहे पाकिस्तानी जासूसों के सवाल पर डीजीपी ने कहा की यह जासूस तो पहले से ही थे लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह है अचानक से एक्टिव हुए। इसके बाद यह सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ में आ गए। हरियाणा पुलिस के द्वारा सभी से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसिंयों के द्वारा सूचना तंत्र को बेहतर किया गया है। इसके चलते कई जासूस हरियाणा पुलिस के द्वारा काबू किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें