फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में उपायुक्त मनदीप कौर ने किया ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री कार्यों का निरीक्षण

जिला की उपायुक्त मनदीप कौर ने मंगलवार को लघु सचिवालय द्वितीय खंड स्थित ई-दिशा केंद्र का औचक निरीक्षण किया और वहां चल रहे रजिस्ट्री कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रजिस्ट्री काउंटर पर उपस्थित कर्मचारियों से स्टांप की उपलब्धता, टोकन वितरण प्रणाली, कार्य प्रणाली और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ई-दिशा केंद्र में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित नियमों, प्रक्रियाओं और पारदर्शिता के साथ करें ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि रजिस्ट्री प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समयबद्ध, सरल और सुलभ सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ई-दिशा केन्द्र की कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि डिजिटल युग में इस प्रकार के केन्द्र नागरिकों के लिए शासन को सुगम और सुगठित बनाते हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ने रजिस्ट्री काउंटर पर मौजूद नागरिकों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और सरल केंद्र द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों को विश्वास दिलाया कि प्रशासन जनसेवा में तत्पर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक नागरिक को त्वरित, पारदर्शी और सहज सेवा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि ई-दिशा केंद्र को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा और आवश्यक सुधार भी किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें