फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में पंजाब में बाबा साहिब की मूर्ति तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ने के मामले में अब तूल पकड़ लिया है जिसके चलते गुरु रविदास मंदिर सभा के बैनर तले समाज के लोगों ने अंबेडकर चौक पर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मूर्ति को तोड़ने वाले आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश व प्रदेश में जानबूझकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को निशाना बनाते हुए उन्हें खंडित करने का काम किया जा रहा है जो असहनीय है। उन्होंने कहा कि देश में और भी लोगों की मूर्तियां बनी है लेकिन सिर्फ बाबा साहब की प्रतिमा को ही तोड़ने व अपमानित करने का कार्य किया जा रहा है। देश को मजबूत संविधान बनाकर देने वाले बाबा साहिब की मूर्ति के साथ ऐसा करना दंडनीय अपराध है, ऐसी मानसिकता के लोगो के खिलाफ समाज को अब एकजुट होकर उन्हें दबोचना होगा ताकि कोई दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें