फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में इफको खाद केंद्र पर एक माह बाद पहुंची डीएपी खाद

फतेहाबाद के इफको खाद केंद्र पर करीब एक महीने के बाद 1620 बैग डीएपी खाद पहुंची। इसी के साथ अब जिले में डीएपी खाद की पूर्ति लगभग पूरी हो चुकी है। खाद पहुंचने की सूचना पाकर किसान खाद केंद्र के बाहर इकट्ठा होने शुरू हो गए। खाद के वितरण को लेकर इफको खाद केंद्र के मैनेजर दलीप कुमार ने बताया कि खाद का वितरण शुरू कर दिया गया है। जिन किसानों को खाद की जरूरत है वह खाद केंद्र पर आकर खाद प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि जिले में अब बिजाई का काम पूरा हो चुका है। मगर कुछ किसानो को फसलो में यूरिया खाद के साथ डीएपी खाद का भी छिड़काव करना है। जिसको लेकर अभी भी कुछ किसानों को खाद की आवश्यकता है। ऐसे में खाद केंद्र पर खाद पहुंचने से किसानों को राहत मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें