फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कांग्रेस सरकार में होते थे सिलेंडर ब्लैक, भाजपा सरकार ने आलू प्याज की तरह सिलेंडर घर-घर पंहुचाए

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के समय गैस सिलेंडर की ब्लैक होती थी, भाजपा सरकार ने आलू प्याज की तरह सिलेंडर घर घर पहुंचाने का कार्य किया यह बात कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने गांव समैन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहें। इससे पूर्व उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गांव समैन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर एवं गैस चूल्हों का वितरण किया। बेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सिर्फ शहर के लोगों को गैस कनेक्शन देने की स्कीम थी भाजपा की अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने ग्रामीण इलाके के लिए गैस कनेक्शन खोलने का काम किया। जब भाजपा को सरकार गई तो महिलाएं अपने पति से सिलेंडर मंगवाती तो उनके पति गीत गाते थे घरवाली सिलेंडर मंगवाए तो अटल बिहारी तेरी याद आए। बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2016 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य गरीब एवं वंचित परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्त रसोई उपलब्ध कराना है, ताकि उनके स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ जीवन स्तर में भी सुधार हो सके। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलता, जिनके परिवार में पहले से किसी भी सदस्य के नाम एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं था। इस योजना के माध्यम से सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी पात्र परिवार स्वच्छ ईंधन के लाभ से वंचित न रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें