फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के अवैध वसूली पर लगाम; अब सरकारी दफ्तर में ही फ्री में टाइप होगी एप्लीकेशन, लगी हेल्प डेस्क

आधार बनाने और टाइपिंग सेंटरों पर लोगों से नाजायज फीस वसूलने की शिकायतों पर अब लगाम लगेगी। एसडीएम आकाश शर्मा ने अपने कार्यालय में आम जनता की सुविधा के लिए फ्री हेल्प डेस्क शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बाहर बैठे टाइपिस्ट और आधार ऑपरेटर छोटी-छोटी एप्लीकेशन के भी मनमाने पैसे ले रहे हैं। इसे रोकने के लिए अब कार्यालय में प्रवेश करते ही बाईं ओर सीढ़ियों के पास हेल्प डेस्क बना दी गई है। यहाँ एक ऑपरेटर और एक ग्रुप-डी मल्टी टास्किंग स्टाफ तैनात रहेगा। ये सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त एसडीएम के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति यहां आकर ऑनलाइन एप्लीकेशन लगा सकता है, शिकायत टाइप करा सकता है या कोई प्रार्थना पत्र लिखवा सकता है। इसके लिए एक रुपया भी नहीं देना होगा। सीएससी सेंटर पर होने वाले ज्यादातर काम अब इस हेल्प डेस्क पर निशुल्क होंगे। पारदर्शिता के लिए रसीद बुक भी शुरू की गई है। जो भी कागज जमा करेगा उसे रसीद दी जाएगी, ताकि बाद में ‘कागज खो गया’ जैसी दिक्कत न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें