नगर पालिका में विकास कार्यों की अनदेखी व वह नगर पालिका में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पिछले तीन दिन से नगर पालिका कार्यालय में धरने पर बैठे पार्षदों में वार्ड नंबर 12 के सतपाल सिंह, वार्ड 14 के गोपीराम, गुरविंदर सिंह विजय गर्ग वार्ड 8 के अजमेर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि जसवीर चौहान सहित अन्य ने शुक्रवार को नगर पालिका में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। धरना दे पार्षदों ने कहा कि शहर की नगर पालिका भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी है नगर पालिका में इंदिरा आवास योजना, गालियों के निर्माण को लेकर, एनओसी में गोलमाल के आरोपों के चलते कई बार जांच अधिकारियों के निशाने पर आ चुकी है जिसको लेकर उन्होंने आज नगर पालिका सचिव को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देकर पिछले 5 वर्षों में नगर पालिका में हुई विकास कार्यो सहित अन्य कार्य की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो शहर वासियों को साथ लेकर शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में ताला लगाया जाएगा।