फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में राजकीय स्कूल को जाने वाले रोड की हालत खस्ता, बनाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

शहर के रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को मार्केट कार्यालय के नज़दीक से जाने वाली सड़क की हालत खस्ता होने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के प्रिंसपल और शिक्षकों में एसडीएम टोहाना को पत्र देकर समस्या का हल करने की गुहार लगाई है। एसडीएम के नाम दिए पत्र में स्कूल शिक्षकों ने कहा कि मार्केट कमेटी कार्यालय के नज़दीक से सड़क स्कूल की तरफ जाती है जिसकी हालत खस्ता हो चुकी है। सड़क में जगह जगह खड़े बने हुए है जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि अनेक बार वाहन चालक इन गड्ढों की वजह से चोटिल हो चुके है लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुआ है। उन्होंने एसडीएम से इस मामले में संज्ञान लेकर संबंधित विभाग से समस्या का हल करवाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें