फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करेंगे सीएम: सांसद सुभाष बराला

खाटू श्याम सालासर सेवा समिति की ओर से बस को रवाना किया गया, जिसे राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान समिति प्रधान प्रवीण बंसल की टीम द्वारा बराला का स्वागत किया गया। बराला ने कहा कि खाटूश्याम जी के लिए जाने वाली बस को झंडी दिखाकर रवाना किया है और सभी के लिए मंगलकामना की हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बस भी टोहाना से खाटूश्याम जी के लिए शुरू हो चुकी है, जिसका आमजन को लाभ मिलने वाला हैं। हरियाणा के आगामी बजट पर कहा कि जिस प्रकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने विकासोन्मुखी बजट पेश किया है, जिसमें किसान, मजदूर, व्यापारी सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उसी प्रकार हरियाणा का बजट भी सभी वर्गों के चंहुमुखी विकास को देखते हुए सीएम नायब सैनी पेश करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें