फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने रतिया में अस्पताल का किया निरीक्षण

हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर रविंद्र बलियाला वीरवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान चेयरमैन ने अस्पताल में निरीक्षण के तहत सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत की तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में ली। चेयरमैन प्रोफेसर रविंद्र बलियाला ने डॉक्टरों की एक बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश दिए और कहा कि किसी भी मरीज को कोई भी दिक्कत न आने दी जाए। चेयरमैन के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बताते हुए कहा कि अक्सर अस्पताल में आने वाले दुर्घटनाग्रस्त व अन्य गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है। डॉक्टरों की कमी पर चेयरमैन ने कार्यवाहक एसएमओ डॉ. अमित कुमार से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में 11 डॉक्टर के पद सृजित है तथा मौजूदा समय में अस्पताल में मात्र 4 डॉक्टर ही मौजूद है। वहीं उन्होंने क्षेत्र में फैले बुखार के बारे में भी जानकारी भी ली। - चेयरमैन प्रोफेसर रविंद्र बलियाला ने बताया कि कुछ दिनों से क्षेत्र में वायरल बुखार मरीज़ों की संख्या बढ़ रही थी तथा प्रदेश में डेंगू के मामले भी सामने आ रही है जिसके चलते उन्होंने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया है इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान उनके सामने हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी की बात भी सामने आई तथा अस्पताल के विस्तार के तहत 50 बेड से 100 बेड का अस्पताल बनाने की योजना में जमीन के कुछ विवाद और कुछ तकनीकी कमियां है। जिसको लेकर वह स्वास्थ्य मंत्री और उच्च अधिकारियों से मिलकर पूरा मामला रखेंगे और समस्याओं को हल करवाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें