फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: जान पर खेलकर गोवंश की बचाई जान, भाखड़ा नहर में गया था बेजुबान

शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 07:57 PM IST

भाखड़ा नहर में बहते हुए एक गोवंश की जान उस समय संकट में पड़ गई जब वह बलियाला हेड क्षेत्र के पास पानी के तेज बहाव ओर पानी की झलों में फंस गया। नहर के तेज प्रवाह में फंसे इस बेजुबान को बचाने के लिए सहारा रेस्क्यू टीम ने उल्लेखनीय साहस और सेवाभाव का परिचय दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोवंश कई मिनटों तक झलों में फंसा रहा और पानी की धार उसे लगातार धकेलती रही। जैसे ही वह बहकर आगे की ओर निकला, तो मौके पर मौजूद सहारा रेस्क्यू टीम के सेवादारों और अन्य राहगीरों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि नहर के किनारे लगी लोहे की ग्रिल के कारण उसे बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया। टीम ने हार नहीं मानी और लगातार 1 किलोमीटर तक नहर के किनारे-किनारे उसका पीछा किया। अंततः एक जगह जहां ग्रिल टूटी हुई थी, वहां से सभी सेवादारों ने मिलकर अथक प्रयास करते हुए गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम के सक्रिय सदस्य और स्नेक रेस्क्यूअर नवजोत ढिल्लों ने बताया जानवरों की सेवा ही असली मानवता है। हम हर जान को बचाने का प्रयास करते हैं, चाहे वह जंगल का जीव हो या शहर की गलियों में भटकता पशु सभी के लिए प्रयास करना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें