फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत कैंप का आयोजन, आ रही कई तरह की परेशानियां

शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 05:30 PM IST

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को एक नवंबर से 2100 रुपये की राशि मिलनी है, लेकिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कई महिलाएं अब भी नियमों के जाल में फंसी हुई हैं। किसी के पास बिजली बिल नहीं है तो किसी का रिहायशी प्रमाण पत्र बन नहीं पा रहा है। रविवार को जिले में 252 जगहों पर कैंप लगाए गए। यहां पर महिलाओं के आवेदन करवाए गए। जिले में अब तक 95 हजार में से 42 हजार महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाए है। इसमें अभी 50 फीसदी का सत्यापन होना है। हालात ये हैं कि रजिस्ट्रेशन के करीब 7 से 10 दिन बाद अपडेट के मैसेज भेजे जा रहे हैं। मैसेज आने के बाद पोर्टल पर विकल्प देना है कि उन्हें कितनी राशि चाहिए। ऐसे में कई महिलाओं को अपडेट को लेकर जानकारी नहीं मिल रही है। इसके चलते आवेदन पूरे नहीं हो पा रहे है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें