पंचायत उपचुनाव को लेकर फतेहाबाद के बीडीपीओ कार्यालय से ईवीएम मशीनों के साथ कर्मचारियों को रवाना किया गया।जिले में तीन सरपंच, तीन पंच और एक ब्लॉक समिति के पद के लिए उपचुनाव रविवार को होने है। इन उपचुनाव के लिए प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन भेज दी गईं है। मॉक पोल के बाद रविवार को मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रविवार शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना होगी। बता दें की जिले में खाली पदों के लिए 43 पंच, सरपंच के 6 और एक ब्लॉक समिति एक सदस्य के लिए चुनाव करने थे इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 24 में से लेकर 30 में तक जारी की गई थी। जिस दौरान बाकी पदों पर सहमति बन गई लेकिन तीन सरपंच तीन पांच और एक ब्लॉक समिति के लिए सर्वसहमति नहीं बन पाने के कारण उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज करवाया था जिसके लिए रविवार को चुनाव होने हैं।