फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में भाखड़ा नहर से मिला लापता बिजली कर्मचारी का शव

बिजली निगम के असिस्टेंट फोरमैन विकास कुमार (37) का शव लापता होने के छह दिन बाद बुधवार को भाखड़ा नहर से बरामद किया गया है। पुलिस ने साधनवास इलाके में एसडीआरएफ की मदद से शव को नहर से निकाला। विकास कुमार 2 जनवरी से लापता थे। चरखी दादरी जिले के तिवाला निवासी विकास कुमार टोहाना की नहर कॉलोनी में रहते थे। वे 2 जनवरी को शाम 5 बजे अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर की ओर गए थे, लेकिन उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था, जिसकी अंतिम लोकेशन नहर के पास पाई गई थी। विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि विकास कुमार 2 जनवरी से लापता थे। परिजनों के बयान पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। विकास की तलाश में भाखड़ा नहर में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा था, क्योंकि उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन नहर के पास ही मिली थी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने पुष्टि की कि विकास कुमार का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जाखल इलाके से शव मिलने के कारण जाखल और शहर पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें