फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में एटीएम तोड़ने का प्रयास, मुख्यालय में बजा अलार्म

नवीन दलाल Updated Sat, 07 Jun 2025 10:14 AM IST

हिसार-सिरसा रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के एटीएम को तोड़ने का शनिवार अलसुबह असफल प्रयास किया गया। पेचकस से एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद मुख्यालय में अलार्म बजा और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। सुबह सीन ऑफ क्राइम की टीम फिंगर प्रिंट लिए। माना जा रहा है कि एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले तीन बच्चे थे, तीनों की उम्र 13-14 साल है। पुलिस को शक है कि यह तीनों बच्चे कूड़ा बीनने वाले हो सकते हैं। एटीएम का सायरन नहीं बजा। सुबह करीब 2 बजे तीन बच्चे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम रूम में घुसे। इन युवकों ने पेचकस आदि से एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय एटीएम पर कोई गार्ड तैनात नहीं था। सायरन का शोर भी नहीं हुआ, लेकिन हेड क्वार्टर का अलार्म जरूर बजा, और अनहोनी की पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि बैंक अधिकारी रविंदर ने बताया कि ऐसा कुछ भी नही हुआ। अगर होता तो जानकारी होती।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें