फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद ब्रांच नहर से अज्ञात शव बरामद, कटी हुई मिली दोनों टांग

गांव बढईखेड़ा के पास फतेहाबाद ब्रांच नहर के पुल के नीचे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और नवजोत सिंह ढिल्लों की सहारा रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। टीम के सदस्य मूल कुमार और रमनदीप ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है। रेस्क्यू टीम प्रमुख नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि शव करीब 25 वर्षीय युवक का प्रतीत हो रहा है और कई दिन पुराना होने के कारण काफी सड़ चुका था। जब शव बाहर निकाला गया तो उसकी दोनों टांगें कटी हुई मिलीं, दाहिना हाथ पोलियो के कारण सूखा हुआ था और दूसरे हाथ पर टैटू बना हुआ था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की तफ़्तीश जारी है। यदि कोई व्यक्ति इस शव के बारे में जानकारी रखता है तो सदर थाना से संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें