नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पार्षदों के हंगामे के बीच 33 करोड़ का बजट पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल ने की। बंसल ने बताया कि इस बजट में से 17 करोड़ रुपये शहर के विकास कार्यों में खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद के पास करीब 17 करोड़ रुपये का बैलेंस है, जबकि इस साल 28 करोड़ रुपये की अनुमानित आय होने की संभावना है। कुल मिलाकर 31 करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे, जिसके बाद परिषद के पास 14 करोड़ रुपये का बैलेंस रहेगा।