फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद फतेहाबाद में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद फतेहाबाद में शनिवार को बीजेपी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अगुवाई राज्यसभा सांसद सुभाष बराला की। शहर के जौहर चौक में पहले एक छोटी जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें सुभाष बराला, अध्यक्ष की वेद फूला, चैयरमेन भारत भूषण मिड्डा, जिला प्रधान प्रवीन जोड़ा के द्वारा लोगों को संबोधित किया गया। जवाहर चौक से हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता शहर के लाल बत्ती चौक पर पहुंचे। लाल बत्ती चौक पर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर इस यात्रा की समाप्ति की गई। इसके बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मीडिया से मुखातिब हुए। बातचीत करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि देश की सेना ने देश का गौरव बढ़ाया है। पाकिस्तान में आतंकवादियों के अड्डों का खात्मा किया गया है। पाकिस्तान के झूठ पर सुभाष बराला ने कहा कि पाकिस्तान लगातार झूठ बोल रहा है। लेकिन उनके देश के प्रधानमंत्री और सेना अध्यक्ष खुद पाकिस्तान की तबाही की सबूत दे रहे हैं। यात्रा में विपक्ष के शामिल न होने पर सुभाष बराला ने कहा कि इस यात्रा में विपक्ष को भी भाग लेना चाहिए था क्योंकि यह यात्रा देश का गौरव को बढ़ा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें