फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 15 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया एईटीओ, ठेकेदार ने की थी शिकायत

नवीन दलाल Updated Sat, 19 Apr 2025 10:17 AM IST

फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सहायक आबकारी और कराधान अधिकारी (एईटीओ) कृष्णलाल को 15 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गांव भोडियाखेड़ा निवासी ठेकेदार सुधीर ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि अहरवां में उसका शराब ठेका है। उसका आरोप है कि एईटीओ कृष्णकुमार वर्मा 13 अप्रैल को उसके ठेके पर आए और स्टॉक रजिस्टर उठाकर ले गए। इसके बाद उससे मंथली की डिमांड की गई और 30 हजार रुपये मांगे गए। 19 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। इसके बाद स्टॉक रजिस्टर वापस दे दिया। शुक्रवार को 15 हजार देने थे। वहीं, अधिकारी का ड्राइवर भी चार हजार मांग रहा था। फिलहाल इसको लेकर भी जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें