फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में अभय सिंह चौटाला बोले- हरियाणा में सबसे बड़ा वोट चोर भूपेंद्र सिंह हुड्डा है

भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगने के मामले में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा से सबसे बड़ा वोट चोर भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं, जिसने उचाना सीट पर विधानसभा चुनाव में आजाद प्रत्याशियों को खड़ा करके 60 हजार वोट चोरी करके कांग्रेस के प्रत्याशी को हराने का काम किया। इससे पहले अभय सिंह ने टोहाना के कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए 25 सितंबर को रोहतक में ताऊ देवीलाल की जयंती के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। इस दौरान उनके साथ इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रदेश सचिव बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष बिक्र सिंह पहुंचें। सभी नेताओं का टोहाना पहुंचने पर इनेलो नेता कुणाल कर्ण सिंह और हरि सिंह महरिया ने स्वागत किया। अभय सिंह ने कहा कि बारिश के चलते किसानों की जो फसल खराब हुई है उसके लिए सरकार से 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने को लेकर विधानसभा में इनेलो विधायकों द्वारा कॉलिंग इंटेंशन दिया गया था लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनजान व तानाशाह लोगों के हाथ में सरकार है, जिसके चलते प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है। अनजान लोगों को सरकार चलानी नहीं आती जिससे प्रदेश का भट्टा बैठा हुआ है। उन्होंने इनेलो पर वोट काट पार्टी का आरोप लगाने पर कहा कि हम वोट काटू नहीं रानद काटु लोग है जो भाजपा कांग्रेस की राद काट देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें