फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में कल होगा बड़ा प्रदर्शन, मंत्री और पीएम का पुतला फूंका जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में टोहाना में किसान, कर्मचारी और मजदूर संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। छात्रों पर पुलिस की बर्बरता, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और पेपर लीक से तंग आकर जान गंवाने वाले छात्रों को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को पक्का मोर्चा टोहाना पर सभी संगठनों की बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि 24 जुलाई को सुबह 10 बजे पक्का मोर्चा टोहाना पर एकत्र होकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद बराड़ चौक पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा। बैठक में जगतार सिंह किसान सभा, लाभ सिंह बीकेयू नैन, रणजीत सिंह ढिल्लों बीकेयू उगराहां, ओमप्रकाश अनेजा सीटू, रवींद्र कुमार एसकेएस, उदय राज अन्नदाता किसान यूनियन, विनोद सिला अध्यापक संघ, प्यारा राम खेत मजदूर यूनियन और बलजीत सिंह शहीद भगत सिंह किसान सभा सहित अनेक नेताओं ने हिस्सा लिया। नेताओं ने किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और छात्र संगठनों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर जंतर-मंतर आंदोलन को मजबूत करें और शहीद हुई बेटी को श्रद्धांजलि दें। वक्ताओं ने कहा कि पेपर माफिया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें