अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद और भाजपा द्वारा 17 सितम्बर को मानव सेवा संगम अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संजय जैन ने दी। संजय ने बताया कि पहले यह रक्तदान शिविर 45 देशों में लगाया गया था जो अबकी बार लगभग 80 देशों में लगवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला शिरकत करेंगे।