भट्टू कलां पुलिस ने गांव रामसरा में नजदीक नाकाबंदी करके एक बोलेरो कैंपर को काबू करके 78 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद की है। डोडा पोस्त की बाजार में कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को भी मौके से काबू कर लिया है। चालक की पहचान मोहन लाल निवासी कालवास जिला चूरू राजस्थान के तौर पर हुई है। भट्टू के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भादरा रोड गांव रामसरा के समीप नाकाबंदी करके एक बोलेरो कैंपर को रोककर उसकी तलाशी ली तो 78 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई।