केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की योजना की 19वीं किस्त जारी करने को लेकर फतेहाबाद में पहुंचे विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार ने जिले के किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 14 फरवरी 2019 से किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की है। इसके तहत किसानों को सालाना 6000 हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में जारी की जाती है। ऐसे में सोमवार को जिले के 80,4,90 किसानों में तीन करोड़ रुपये की राशि वितरित की है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर में एक कार्यक्रम में किसानों को यह किस्त जारी की। इस दौरान कृषि एवं कल्याण विभाग के जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग, सिंचाई विभाग के अधिक्षक अभियंता ओमप्रकाश बिश्नोई, शहरी बिजली वितरण निगम के एसडीओ रविंद्र सहित कई किसान मौजूद रहे।