फतेहाबाद में सोमवार सुबह 6 बजे से हल्की बारिश शुरू हुई। रिमझिम फुआर सुबह 9.30 बजे के बाद तक जारी रही। बारिश से किसानों को राहत मिली है। बारिश के बाद अब धुंध छाने की संभावना बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा फसलों को मिलेगा। बारिश होने के बाद अब फसलों पर पाला नहीं जमेगा। इससे गेहूं की फसल में आई पीले पत्ते की बीमारी का प्रकोप खत्म हो जाएगा। दूसरी और जिन किसानों ने सब्जी की फसल की बुवाई की है, उनको भी पाले से बचाने के लिए अतिरिक्त प्रबंध नहीं करने पड़ेंगे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के बाद मौसम खुश्क रहेगा, जिससे रात्रि के तापमान में कमी दर्ज होगी।