फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलराज हत्याकांड से पहले रेकी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर भेजा

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के सतीश कॉलोनी में अपेक्स स्कूल के पास शनिवार शाम को काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली पर फायरिंग की गई थी। फायरिंग के बाद गंभीर रूप से घायल बलराज ने हिसार के निजी अस्पताल में रविवार सुबह दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों गांव खानमोहम्मद निवासी प्रवीन, स्वामी नगर निवासी रवि और गांव रामसरा निवासी लवकुश को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों पर हत्या से पहले रेकी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी प्रवीन और रवि को कोर्ट में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से मुख्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। इसके अलावा आरोपी लवकुश को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें